सीबीआई ने खेतान के घर पर चिपकाया समन

2जी अदालत लूप टेलीकॉम पर लगाए गए आरोपों की सुनवाई 27 जनवरी को करने वाली है। इस मामले में रवि रुईया, अंशुमान रुइया, किरन खेतान, आईपी खेतान और विकास सर्राफ को आरोपी बनाया गया है। वहीं इस मामले पर लूप टेलीकॉम का कहना है कि श्रीमती और श्री खेतान एनआरआई हैं और फिलहाल दुबई में रह रहे हैं। ये बात बिल्कुल गलत है कि खेतान दंपत्ति अदालत के समन को लेने से इंकार कर रहे हैं। लूप टेलीकॉम के मुताबिक सीबीआई के पास खेतान दंपत्ति के दुबई के घर का प्रमाणपत्र जमा करा दिया गया है। समन उनके घर पर भेजे जाने की जरूरत है।वहीं, सीबीआई को आशंका है कि खेतान परिवार देश छोड़कर भाग गया है। क्योंकि 22 दिसंबर को भेजे गए खत का अभी तक खेतान की तरफ जवाब नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications