ब्रह्मपुत्र रेल हादसा: लापरवाही के चलते 6 कर्मचारी निलंबित

train accident
साहिबगंज। ब्रह्मपुत्र मेल के साथ दुघर्टना में शामिल मालगाड़ी के चालक, सहायक चालक और गार्ड समेत पूर्वी रेलवे के मालदा मंडल के छह कमर्चारियों को कथित लापरवाही के लिये निलंबित कर दिया गया। पूर्वी रेलवे के सूत्रों ने यहां बताया कि दुर्घटना स्थल झारखंड के साहिबगंज के लोको निरीक्षक, ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर और कारंतपुरातो स्टेशन और पोटर्र को निलंबित कर दिया गया है।

इन लोगो को कथित लापरवाही के लिये निलंबित किया गया जिसकी वजह से लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी पीछे की तरर्फ आइ और कारंतपुरातो स्टेशन से गुजर रही ब्रह्मपुत्र मेल को टक्कर मार दी। यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मालगाड़ी इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आधी रात से मुख्यलाइन पर थी।

दुघर्टनाग्रस्त ट्रेन ब्रह्मपुत्र मेल में अपनी सीट के नीचे दबा एक जवान करीब 80 मिनट तक संघर्ष करता रहा लेकिन अंतत: नियति के आगे उसकी एक नहीं चली। असम राइफल की चौथी बटालियन के इस जवान को बचाने का प्रयास करने वाले एक पुलिसकर्मी ने कहा कि बिजय राय एस-9 कोच में सतह और निचले बर्थ के बीच फंसा हुआ था। वह उस समय तक जीवित था और मदद की गुहार लगा रहा था।

लेकिन जब तक गैस कटर आता तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस दुघर्टना में जवान सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। संपाति देवी और उनके तीन बच्चों के लिए अब दुनिया पहले जैसी नहीं रहेगी। अपने पति 50 वर्षीय दिनेश महालदार का शव लेने के लिए प्रतीक्षा कर रही देवी ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे सुबह एक फोन आया और मैं सब कुछ छोडकर भागते हुए यहां पहुंची। लेकिन जब तक मैं पहुंचती, सब कुछ खत्म हो गया था। रेलवे कर्मी गिरिया देवी (55) आज अपनी ड्यूटी पर लौट रही थीं लेकिन विधाता को यह मंजूर नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+