मुस्लिमों के नाम पर कांग्रेस ने किया पिछड़ों पर हमला: भाजपा

उन्होंने कहा कि ओबीसी कोटा में से मुसलमानों को पहले साढ़े चार प्रतिशत कोटा देने और अब उसे बढ़ा कर नौ प्रतिशत तक करने की घोषणाओं से पिछड़ा वर्ग अपने को अपमानित, ठगा और लुटा महसूस कर रहा है। भाजपा नेता ने दावा किया कि मुसलमानों को लुभाने के लिए पिछड़ों के हितों और स्वाभिमान पर जो चोट की गई है उसका ओबीसी इन चुनावों में कांग्रेस से सूद-ब्याज सहित हिसाब लेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और केन्द्र में कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के जरिए उत्तर प्रदेश के चुनावी भाषणों में ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण कोटा में से मुसलमानों का कोटा साढ़े चार से बढ़ा कर नौ प्रतिशत करने की घोषणा करवाकर केवल चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन ही नहीं किया है बल्कि देश को भी विघटन की ओर ले जाने की साजिश की है। नकवी ने कहा कि पिछड़ों के अधिकार और स्वाभिमान पर हमला करने के कांग्रेस के इस शिगूफे के खिलाफ भाजपा सड़क से लेकर संसद तक मोर्चा लेगी।












Click it and Unblock the Notifications