सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 36 पर हुआ मुकदमा
बलरामपुर। सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अखिलेश यादव समेत 36 लोगों पर अचार संहिता के उल्लंघन मामले पर केस दर्ज किया गया है। बलरामपुर की जिलाधिकारी सुनीता चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार रात अपने क्रांति रथ से सिद्धार्थनगर से श्रावस्ती जा रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को बलरामपुर शहर चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए रोका था।
मारे खुशी में अखिलेश यादव ने अपने रथ से ही भाषण देना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि वह भाषण बिना अनुमति के दिया गया जो आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अभी इस बारे में अखिलेश यादव या सपा के किसी भी सदस्य की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। सपा पूरी तरह से अपने क्रांति रथ के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई है। उनका कहना है कि टिप्पणी करने के लिए उनके पास वक्त नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications