उत्तराखंड में बस खाई में गिरी, 13 की मौत
टिहरी।
उत्तराखंड राजय परिवहन निगम की एक बस अनियंत्रित होकर टिहरी के नयनबाग के पास सडक किनारे खाई में गिर जाने से उसमें सवार 13 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि अन्य 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि बस देहरादून से बड़कोट जा रही थी, उसी समय नयनबाग के पास कोहरे के चलते चालक को सड़क का अंदाजा नहीं हुआ। id="toptextpromo">अंदाजा
ने होने के कारण बस करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गयी व 10 अन्य घायल हो गये। सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आपदा राहत दल और पुलिसकमिर्यों ने पहुंचकर घायलों को तुरंत नयनबाग के निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां से कुछ घायलों को टिहरी जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सूत्रों
ने बताया कि प्रांरभिक जानकारी के अनुसार बस में कुल 23 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर फैली बर्फ़ और पाले की वजह से बस फिसल गई और गहरे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। नैनबाग़ से क़रीब आधा किलोमीटर आगे उत्तरकाशी से जुड़ी सीमा पर टिहरी के गांव नैनगांव के पास ये हादसा हुआ।











Click it and Unblock the Notifications