पाकिस्तान में सरकार और सेना आमने-सामने

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री गिलानी ने चीनी मीडिया को एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने सेना प्रमुख कयान और आईएसआई प्रमुख पाशा को देश के खिलाफ काम करने वाला करार दिया था। जिसका सेना और आईएसआई ने कड़ा विरोध किया था। अब सेना और आईएसआई वहां की सरकार के खिलाफ एकजुट हो गई हैं। आईएसआई और सेना ने गिलानी के इन आरोपों को काफी संगीन बताया है।
इस समय मैमो रिपोर्ट वाला मामला पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। जिसमें पाकिस्तान में सरकार पर सेना द्वारा नियंत्रण करने का मामला सामने आया है। कोर्ट पहले ही गिलानी को भ्रष्ट में लिप्त होने की बात कह चुकी है। गिलानी ने सेना प्रमुख और आईएसआई प्रमुख पर कानून को तोड़ने और देश को गलत दिशा में ले जाने का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications