ठाकरे का भाजपा युवा नेताओं पर साइलेंट वार

यह पूछने पर कि भाजपा के साथ अब उनके रिश्ते कैसे हैं तो ठाकरे ने कहा कि यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं ? इस सवाल की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि रिश्ते (भाजपा के साथ) ठीक हैं। दो तरह के लोग और रिश्ते हैं। एक प्यार का और दूसरा पेशेवर। वाजपेयी महान थे, महान हैं आडवाणी भी वरिष्ठ और महान हैं। लेकिन अब नयी पीढ़ी आ गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा दो दशक से ज्यादा समय से शिवसेना की सहयोगी है और अगले महीने मुंबई नगर निकाय चुनावों में भगवा गठबंधन कांग्रेस-राकांपा गठबंधन पर बढ़त बनाएगी। ठाकरे (85) ने विश्वास जताया कि शिवसेना-भाजपा आरपीआइ गठबंधन चुनावों में जीत हासिल करेगा और कहा कि वह दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। ठाकरे ने कहा कि बीएमसी चुनावों के लिये मैं तैयार हूं। मैं निश्चित तौर पर दो रैलियां संबोधित करूंगा, एक ठाणे में और दूसरी मुंबई में।












Click it and Unblock the Notifications