क्या अटल बिहारी बाजपेयी भी शादी ना करने से दुखी थे?

Atal Bihari Bajpai
नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस युवराज पर हमला बोला था तो भला कांग्रेस कैसे चुप रहने वाली थी। उसने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या बाजपेयी जी भी विवाह ना कर पाने से दुखी थे। इस बात को भी भाजपा को बता देना चाहिए।

यह बात कांग्रेस नेता प्रभा ठाकुर ने कही, उन्होंने यह भी कहा कि संघ के लोग भी शादी नहीं करते हैं तो इसका मतलब यह है कि वो भी अपनी जिंदगी में बहुत दुखी रहते होगें।

गौरतलब है कि भाजपा के मुखपत्र कमल संदेश के संपादकीय में लिखा है कि राहुल गांधी अपनी शादी ना हो पाने की वजह से काफी दुखी है। इसलिए वो निराशाजनक बातें करने लगे हैं। यही नहीं कमल संदेश में यह भी लिखा है कि कांग्रेस के एक महामंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी में मतभेद पैदा करवा दिए हैं।

लेख में यह भी छपा है कि राहुल गांधी के पास कहने और करने को कुछ भी नहीं है,इसलिए जब भी यूपी जाते हैं एक ही राग अलापते हैं कि देश के युवाओं को आगे आना चाहिए, वो ही देश के लिए कुछ कर सकते हैं इसका मतलब यह है कि राहुल गांधी मानते हैं कि मनमोहन सिंह एक बूढ़े और थके हुए प्रधानमंत्री हैं। इसलिए उन्हें तत्काल पीएम की कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+