सीमा सुरक्षा बल ने बांग्लादेश सीमा पर चौकसी बढ़ायी

हम उन खबरों के बीच चीजों को हल्के में नहीं ले रहे हैं कि नकली नोट की तस्करी के लिए हवाई मार्ग का इस्तेमाल किया जा रहा है। बल के अधिकारी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमने पिछले एक साल में कई बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है जो भारतीय लोगों के साथ मिलकर नकली नोटों की तस्करी में लगे हुए थे।
उन्होंने कहा कि बल की अपनी खुफिया इकाई है जो लगातार काम कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि सबसे अधिक इस्तेमाल हवाई मार्ग का किया जा रहा है क्योंकि खुफिया जानकारी के बिना नकली नोटों की पहचान कर पाना कठिन है। सूत्रों ने बताया कि 2008-09 में ढ़ाई करोड़ रुपए मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए थे जो 2010 में बढ़कर 27 करोड़ रुपए हो गए।












Click it and Unblock the Notifications