कौन पीछा कर रहा है गौहर खान का?

Actress Gauhar Khan
गुडग़ांव। 'रॉकेट सिंह – सेल्समैन ऑफ द ईयर' फिल्म के जरिये करियर शुरू करने वाली गौहर खान इन दिनों खौफ के साए में जी रही हैं। गौहर गुडग़ांव में रहती हैं और यहां पर हुई एक बुरी घटना से वो कांप उठीं। पिछले कुछ दिनों से गौहर को महसूस हो रहा था कि कोई उनका पीछा कर रहा है। वो इस ख्याल को दिमाग से निकालने के बारे में सोच ही रही थीं....कि कुछ दिनों बाद अनजान नंबर से लगातार कॉल आने लगे।

खान सिस्टर्स के क्रू के एक सूत्र, जो कि गौहर से जुड़ा है, ने बताया कि, ''आमतौर पर सेलिब्रिटीज को अनजान नंबरों से ब्लैंक कॉल्स आते रहते हैं, लेकिन जब गौहर को कॉल करने वाले शख्स ने अश्लील टिप्पणियां करनी शुरू कर दी, तो मामला बेहद गंभीर हो गया। गौहर को कॉल करने वाले शख्स ने उन्हें बताया कि वो दिन भर कहां-कहां गई थीं यानि वह उनका पीछा कर रहा था। अनजान शख्स ने बताया कि वो उनका प्रशंसक है और उनकी हर हरकत पर उसकी नजर है। यह बात वाकई डराने वाली थी। गौहर यह सोचकर डर गईं कि कोई उनका लगातार पीछा कर रहा है।''

गौहर इन सबसे इतना डर गईं कि वो तुरंत फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां पर एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी, जिसे वह पहले से ही जानती थीं, को उन्होंने सारी बात बताई। गौहर ने पुलिसकर्मी की सलाह मांगी कि अब उन्हें क्या करना चाहिए। गौहर के पास ब्लैंक कॉल करने वाले का नंबर नहीं था। पुलिस ने गौहर को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने को कहा और उन्हें आश्वस्त किया यदि नंबर फ्लैश नहीं हो रहा है।

फिर भी वो उस शख्स का पता लगा सकते हैं। गौहर ने पुलिस से कहा है कि यदि अगले पांच दिनों में उनके पास कॉल्स आने बंद नहीं हुए, तो वह फिर से पुलिस थाने आएंगी और शिकायत दर्ज करवाएंगी। गौहर के करीबी और खान सिस्टर्स के एक सदस्य ने कहा है कि, ''पुलिस ने गौहर की काफी मदद की और तत्काल पुलिस कार्यवाही करवाने के लिए 100 नंबर पर कॉल करने को कहा है। इसके साथ ही पुलिस ने गौहर को आश्वस्त किया है कि वो जब भी आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराने का फैसला करेंगी, पुलिस इस मामले में उनकी पूरी मदद करेगी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+