6 चोरों संग पकड़ा गया कार एक्सपो

उन्होंने बताया कि यह गिरोह करीब 15 साल से सक्रिय था। गिरोह के दो सदस्य हरियाणा का रामबीर और नागालैंड का परेश अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्यों से एल-की, इगनिशन सॉकेट, पंचिंग किट, फर्जी इंजन और चेसी नंबर प्लेटें, फर्जी नंबर प्लेटें बनाने वाली मशीन, चेसी नंबर प्लेटें, पेंट स्प्रे, खाली इंश्योरेंस कवर नोट और सेल लेटर्स भी जब्त किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि 24 दिसंबर को पुलिस ने अमित कुमार को काबू किया था। वह चोरी की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था।
अमित ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष कई अहम खुलासे किए थे। इसी के आधार पर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली इनोवा कार (एचआर-70ए-0085) को जब्त किया था। इसमें गिरोह के सदस्य सवार थे तब इन्होंने खुद को गुडग़ांव और डेराबस्सी का बताया था। इसके बाद हरविंदर सिंह उर्फ लाडी को पुलिस ने 6 जनवरी को सेक्टर-32 से चोरी की मारुति कार पर फर्जी नंबर प्लेट (सीएच 01एडी 4392) लगाकर घूमते गिरफ्तार किया था। पकड़े गए लोगों में भीम सिंह उर्फ भीम पत्तन निवासी पत्तन (हिसार), धर्मपाल उर्फ पाली निवासी रोहतक, सुनील कुमार निवासी हसनगढ़ (रोहतक), सुरेश कुमार उर्फ निन्टू निवासी कूथ कलां, हिसार, अमित कुमार महम, जिला रोहतक और हरविंदर सिंह उर्फ लाडी निवसी गढ़ी साहिब, गुहला चीका, जिला कैथल शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications