तृणमूल कांग्रेस का कांग्रेस पर वार, गठबंधन हटाने की धमकी

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कांग्रेसी सांसद दीपा दासमुंशी द्वारा दिये गये बयान के संबंध में जनसभा में कहा कि उनमें से कुछ (कांग्रेसी नेता) कह रहे हैं कि पार्टी पीछे वाले नहीं बल्कि मुख्य दरवाजे से बाहर जाएगी। हम उन्हें बताना चाहते हैं कि उनके लिए सभी दरवाजे खुले हैं। चटर्जी ने दावा किया कि कांग्रेस राजनीतिक रूप से जीवित रहने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छवि का फायदा उठा रही है।
उन्होंने ही कहा कि अगर उनमें दम है तो वे ममता के फोटो के बिना चुनाव का सामना करके दिखाएं और साबित करें कि वे अकेले जीत सकते हैं। शनिवार को कांग्रेस को राज्य में गठबंधन सरकार से बाहर जाने की चुनौती देने वालीं मुख्यमंत्री ममता इस जनसभा में शामिल नहीं हुई। हालांकि तृणमूल के कई सांसदों सहित अन्य शीर्ष नेता यहां मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications