टीम अन्ना अब कांग्रेस के खिलाफ प्रचार नहीं करेगी

इस विषय में अन्ना हजारे से मिलने टीम अन्ना के सहयोगी अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास और प्रशांत भूषण अन्ना के गांव रालेगढ़ सिद्धि पहुंचे हैं। इससे पहले अन्ना टीम ने अपनी बैठक में यह भी फैसला लिया है कि वो अपनी टीम का नाम भी नहीं बदलेंगे।
आपको बता दें कि समाजसेवी मेघा पाटकर और कुछ अन्य सदस्यों ने कहा कि लोकपाल को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को सिर्फ कांग्रेस पर केन्द्रित नहीं करना चाहिए। सोमवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में मेघा पाटकर ने इस संबंध में एक नोट भेजा था। पाटकर बैठक में शामिल नहीं हुई थी। जिसके बाद से अन्ना की टीम ने यह फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications