लोगों को तड़पा रही है दिल्ली की सर्दी

नए साल में पहली बार न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। इस माह सर्वाधिक न्यूनतम तापमान सात जनवरी को दर्ज किया गया था जब पारा सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 12.5 डिग्री पर था। मौसम विशेषज्ञों ने कल भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताते हुए कहा है कि तापमान चार से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
बहरहाल आने वाले दिनों में कोहरा भी रह सकता है। शहर में गत शुक्रवार को सबसे ठंडा दिन था। इस दिन अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले माह, क्रिसमस की सुबह न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया था जो कि इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान था।
बीते 11 साल में, वर्ष 2010 को छोड़ कर जनवरी माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्यियस कम दर्ज किया गया। पिछले 11 साल में आठ जनवरी 2006 को सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था। इस दिन पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर चला गया था।












Click it and Unblock the Notifications