सपा तो यादवों की पार्टी है: अमर सिंह

अमर सिंह ने कहा कि सपा पार्टी तो यादवों की पार्टी बनकर रह गयी है। जिसका ताजा प्रमाण है मोहन सिंह के मुंह पर ताला लगना। अमर सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख अपनी पार्टी का नाम समाजवादी पार्टी से हटाकर यादव महासभा रख लेते तो ज्यादा अच्छा होता।
अमर ने कहा कि परिवारवाद की राजनीति कर रहे हैं मुलायम और उनका दल। अमर सिंह ने कहा कि मैं ठाकुर था मुझे निकाल दिया गया, मोहन सिंह क्षत्रिय हैं उनका भी मुंह बंद कर दिया गया, डीपी यादव मामले में आजम खां साहब को जवाब देकर अखिलेश यादव ने उन्हें भी पार्टी में उनकी जगह बता दी है।
ऐसे में समाजवादी पार्टी को यूपी के लोगों की पार्टी नहीं कहा जा सकता। वो तो यादवों की पार्टी बनकर रह गयी है। जो केवल अपने परिवार के बारे में सोचते हैं वो भला प्रदेश के बारे में क्या सोचेंगे?












Click it and Unblock the Notifications