गडकरी ने स्वीकार किया कुशवाहा का प्रस्ताव

पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं को बताया कि भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कुशवाहा के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है कि जब तक अपने खिलाफ लगे आरोपों के मामले में वह पाक-साफ करार नहीं हो जाते, तब तक उनकी पार्टी सदस्यता निलंबित रखी जाए। गडकरी को कल लिखे एक पत्र में कुशवाहा ने आग्रह किया था कि उनकी पार्टी की सदस्यता निलंबित रखी जाए।
उनके खिलाफ लगे दुर्भावनापूर्ण आरोपों का इस्तेमाल भाजपा पर हमला बोलने में किया जा रहा है। कुशवाहा ने इस पत्र में लिखा था कि मैं नहीं चाहता कि मेरे खिलाफ लगे दुभार्वनापूर्ण आरोपों के परिणामस्वरूप, भाजपा को किसी भी अनावश्यक विवाद का निशाना बनाया जाए। इसलिए, जब तक मेरे खिलाफ लगे आरोपों का उचित तौर पर निपटारा नहीं हो जाता, मैं भाजपा की अपनी सदस्यता को निलंबित रखूंगा।












Click it and Unblock the Notifications