यूपी विधानसभा चुनाव: 4 फरवरी की पोलिंग टली

UP Assembly Polls
लखनऊ। एक बड़ी खबर यूपी चुनाव से जुड़ी है। चुनाव आयोग ने यूपी के पहले चरण के चुनाव कार्यक्रम में परिवर्तन किया है। अब 4 फरवरी को होने वाली पोलिंग 3 मार्च को होगी। चुनाव आयोग ने यह फैसला बारावफात त्योहार के मद्दे नजर किया है। आपको बता दें कि यूपी की 403 विधानसभा सीट के लिए सात चरणों में चुनाव होने हैं। बाकी 6 चरणों के चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मालूम हो कि 4 फरवरी को 60 विधानसभा सीटों पर पोलिंग होने वाली थी। यह जिले थे पीलीभीत, रामपुर, बरेली, खीरी, शाहजहा्पुर, बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर, भीमनगर और ज्योतिकाफूलेनगर। अब इन जगहों पर 3 मार्च को वोट पड़ेंगे। चुनाव आयोग का कहना था कि भले ही चुनाव तिथियों में परिवर्तन हो गया है लेकिन इस चुनाव व्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+