धन-बल का इस्‍तेमाल रोकने में दिक्‍कत हो सकती है: सीईसी

money
नयी दिल्ली। चुनाव आयोग को लगता है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव में धन बल के इस्तेमाल को रोकने में दिक्कत आ सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने एक साक्षात्कार में कहा कि हमें लग रहा है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और गोवा में धन के मोर्चे पर हमारे सामने दिक्कतें पेश आएंगी क्योंकि धन एक बड़ी भूमिका निभाता है।

उन्होंने यह बात उस वक्त कही जब उनसे यह पूछा गया कि चुनाव आयोग को उन राज्यों में क्या समस्याएं पेश आने की आशंका है, जहां विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि आयोग की आशंकाएं पहले ही सही साबित हो चुकी है क्योंकि पंजाब और उत्तर प्रदेश में नोटों से भरे थैले बरामद किए गए हैं। अब तक उत्तर प्रदेश में साढ़े सात करोड़ रूपये जब्त किए गए हैं और पंजाब में भी इतनी ही मात्रा में नकदी बरामद की गयी है।

सीईसी ने कहा कि आयोग चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के मालिकाना हक वाले टीवी चैनलों और अखबारों की निगरानी करने के अलावा धन लेकर खबर छापने के कार्य पर भी नजर रखेगा। संबद्ध राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में होने वाले खर्च का लेखा जोखा रखा जाएगा। क्‍योंकि इन राज्‍यों से भारी संख्‍या में चुनाव में खर्च किया जाने वाला धन बरामद हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+