भारतीय दंपति ब्रिटेन का सबसे उम्रदराज विवाहित जोड़ा

couple
लंदन। 1925 में विवाह के जोड़े में बंधने वाली एक भारतीय दंपति ब्रिटेन का सबसे उम्रदराज विवाहित जोड़ा है। मीडिया में आइ खबर के मुताबिक, 106 साल के करम चंद और उनकी 99 साल की पत्नी करतारी का जन्म पंजाब में हुआ था और 1965 में भारत से ब्रिटेन गए। वे तब से ब्रैडफोर्ड में रह रहे हैं।

बीबीसी की खबर के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की 86वीं सालगिरह मनाई और उनका मानना है कि वे ब्रिटेन के सबसे लंबे समय तक विवाहित जोड़ा रहने का खिताब पा सकते हैं। करम ने कहा कि इतने लंबे वैवाहिक जीवन का कोई वास्तविक राज नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी आप चाहते हैं, खाइए और पीजिए लेकिन अत्यधिक नहीं।

मैंने खुद को कभी आनंद लेने से नहीं रोका। वह रोजाना रात के खाने से पहले एक सिगरेट पीते हैं और सप्ताह में तीन और चार बार व्हिस्की और ब्रांडी भी लेते हैं। दंपति अपने सबसे छोटे बेटे सतपाल और उसके परिवार के साथ रहता है। करतार महारानी की 100वीं सालगिरह पर इसी साल उनसे पत्र पाने को आतुर है लेकिन उससे भी ज्यादा उनकी उत्सुकता चुस्त और स्वस्थ रहने में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+