यूपी: लैपटॉप और इंटरनेट डाटा कार्ड से लैस होंगे भाजपा के प्रत्‍याशी

BJP to give laptops, data card to candidates in UP assembly polls 2012
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेता लैपटॉप से लैस हो गये हैं। जी हां भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्‍याशियों को लैपटॉप और इंटरनेट डाटा कार्ड उपलब्‍ध कराने का निर्णय लिया है। पार्टी का कहना है कि लैपटॉप और इंटरनेट कार्ड होने पर उनके प्रत्‍याशी चुनाव के दौरान कार्यालय से सीधे तौर पर जुडे़ रहेंगे और चुनाव की हर खबरों से अपडेट रहेंगे।

पार्टी का कहना है कि प्रत्‍याशी अपने पास टैब रखेंगे जिससे चुनाव संबंधी जरुरी निर्देश और समाचार उन्‍हें फौरन मेल के माध्‍यम से उपलब्‍ध करा दिया जायेगा। इतना ही नहीं इंटरनेट होने से वह चुनाव आयोग की हर आदेश से फौरन अवगत हो सकेंगे। भाजपा उपाध्‍यक्ष मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा कि लैपटॉप होने से प्रत्‍याशी अपने चुनावी क्षेत्र से पार्टी कार्यालय से संचार में रहेंगे और पार्टी के मैनेजमेंट को भी समझ सकेंगे।

नकवी ने कहा कि लैपटॉप होने से प्रत्‍याशी अपनी जनसभाओं की फोटो और रिकार्डिंग फौरन कार्यालय को भेज सकेंगे। नकवी ने बताया कि जो प्रत्‍याशी इंटरनेट और लैपटॉप को सुगमता से संचालित नहीं कर पाते वह चाहें तो चुनाव तक एक व्‍यक्ति को बतौर ऑपरेटर रख सकते हैं। मालूम हो कि लैपटॉप विभिन्न दलों के नेताओं व प्रत्याशियों के लिए संजीवनी बन गया है। वह कई दिनों का काम मिनटों में कर रहे है। उप्र में पहली बार नए परिसीमन से चुनाव हो रहा है। ऐसे में परिसीमन के बाद विस क्षेत्र में शामिल हुए नए गांव, जातीय आधार पर मतदाता, कार्यकर्ताओं की सूची को देखने के लिए प्रत्‍याशी लैपटॉप का सहारा ले रहे है। लैपटॉप में ही कई कार्यकर्ताओं के प्रोफाइल तक, गांव व वार्ड नंबर उनके कार्यक्रम, सभी के मोबाइल नंबर, पार्टी के मुद्दे, क्षेत्र की प्रमुख समस्या व उनके समाधान आदि उसमें फीड हैं। प्रत्‍याशी उसी के हिसाब से अपना कार्यक्रम निर्धारित कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+