शादी के लिए दबाव बनाया तो मार डाला

35-yr-old man arrested for 'killing' lover in Jharkhand
दिल्ली (ब्यूरो)। एक्सपोर्ट कंपनी की महिला मैनेजर का हत्यारा आखिरकार पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके प्रेमी संजय सुराना (35) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मैनेजर गीता शादी के लिए दबाव बना रही थी, जबकि प्रेमी सिर्फ सेक्स करने तक खुद को सीमित रखना चाहता था। ज्यादा दबाव बढ़ा दो उसने हत्या कर दी।

गीता का शव झारखंड के गिरीडीह में मिला था और वहां की पुलिस हत्या के आरोप में प्रेमी की तलाश कर रही थी। अदालत ने प्रेमी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर रखा था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना गिरीडीह पुलिस को दे दी है।

जिला पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा ने बताया कि लाजपत नगर निवासी गीता वैध्य के पिता रेवती प्रसाद ने 11 जुलाई 2011 को गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया, जिसमें बताया कि गीता 4 जुलाई से लापता है। 11 जुलाई को ही उसका शव बेंगाबाध गिरीडीह के जंगलों में मिला। शव के पास से जादू टोने का सामान मिला। साथ ही, एक युवक का फोटो भी वहां मिला।

गिरीडीह पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हत्यारे ने जानबुझकर जादू टोने की सामग्री रख दी थी ताकि पुलिस को लगे कि किसी तांत्रिक ने हत्या की है। हालांकि पुलिस ने समझ लिया किसी नए अपराधी ने पुलिस को झांसा देने के लिए यह सब किया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वर्ष 1998 में गीता की शादी हुई लेकिन मनमुटाव से दंपति अलग रहने लगे।

गीता के संजय सुराना से प्रेम संबंध बन गए थे। घटनास्थल से संजय का फोटो भी मिला था। गिरीडीह पुलिस संजय की तलाश में लाजपत नगर स्थित उसके घर पर आई थी लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच वहां की पुलिस ने अदालत से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवा दिया। इसके बाद वसंत कुंज साउथ पुलिस ने एक सूचना पर उसे दबोच लिया।

जांच में पता चला कि गीता उस पर शादी का दबाव दे रही थी। इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक संजय ने बताया कि गीता धमकी देने लगी थी कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह उसके खिलाफ यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज करा देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+