महिला ने एक साल के बच्चे को मारी गोली

murder
इलाहाबाद। क्षेत्र में धन संबंधी एक विवाद में एक महिला ने एक साल के बच्चे की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, रेलवे कमर्चारी नरेंद्र शर्मा की मां ने एक साल पहले तीन बच्चों की मां पूजा सिंह से 60,000 रुपये उधार लिए थे। दोनों पक्षों के बीच हर महीने इस रकम का 6,000 रुपये ब्याज चुकाने पर सहमति बनी थी, लेकिन शर्मा परिवार पिछले तीन महीने से ब्याज की रकम नहीं चुका पा रहा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एस एस बघेल के मुताबिक, इसी संबंध में कल पूजा, शर्मा परिवार के पास पहुंची और अपनी बकाया रकम मांगी। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके चलते पूजा ने शर्मा के एक साल के बच्चे को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बीच पूजा के रिश्तेदार राकेश की तलाश जारी है, जिसने कथित तौर पर महिला को गोली चलाने के लिए उकसाया, पर घटना के बाद भाग गया। आज कल व्‍याज पर पैसे बाटना लोगो की कमाई का एक जरीया बन गया है। इस तरह के पैसे का लेन-देन कई तरह के अपराध को बढ़ावा देता है। गरीब तबके के आदमी को मजबूरी में पैसा लेकर कई तरह की प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+