कठिन दौर से गुजर रही भारतीय अथर्व्यवस्था: मनमोहन

प्रधानमंत्री ने 10वें प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है इसलिए भविष्य को लेकर कोई आशंकाएं नहीं हैं। उन्होंने उच्च बचत दर भारतीय अर्थव्यवस्था की बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि घरेलू बचत दर इस समय औसतन सकल घरेलू उत्पाद के 33 से 35 प्रतिशत के बीच है।
इससे अर्थव्यवस्था को वृद्धि के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने विश्व भर से जुटे प्रमुख भारतवंशियों से कहा कि हमारा देश भी कठिन दौर से गुजर रहा है। हालांकि हमारी अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है। हमारी संवैधानिक व्यवस्था भी सशक्त है और हम मौजूदा चुनौतियों का सामना करने के लिये तैयार हैं।
सिंह ने कहा कि कठिन वैश्विक परिवेश के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज कर सकती है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान आथिर्क वृद्धि 8.5 प्रतिशत थी जबकि चालू वित्त वर्ष में शुरू में आथिर्क वृद्धि दर 9 प्रतिशत के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की गयी थी। तीन दिन चलने वाले प्रवासी दिवस सम्मेलन में 60 देशों में रह रहे भारतवंशी समुदाय के 1900 से अधिक चुनिंदा उद्यमी, नीति नियामक और गणमान्य व्यक्ति भाग ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications