कुशवाहा-भाजपा के बीच करोड़ो की डील: कल्याण सिंह
जन क्रांति पार्टी के संस्थापक कल्याण सिंह ने कहा कि भाजपा में कुशवाहा को लाने के लिए करोड़ो रूपये की डील हुई है। जिसका ताजा सबूत है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का मौन रहना। इन सबसे पता चलता है कि इस खेल के पीछे कोई लंबी कहानी है, इसकी विस्तार से जांच होनी चाहिए।
कल्याण यहीं पर नहीं रूके उन्होंने कहा कि एक तरफ भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा रथयात्रा निकाल रही है दूसरी तरफ कुशवाहा जैसे लोगों ले डील करती है, यह पार्टी का दोहरा चरित्र नहीं है तो क्या है? कर्नाटक, उत्तराखंड और पंजाब में भ्रष्टाचार के नमूने देखने के बाद यूपी में भाजपा ने बाबू सिंह कुशवाहा को पार्टी में लेकर अपनी नीयत और नीति साफ कर दी है।
इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना होगा। और तो और उमा भारती के प्रंसग पर कल्याण ने कहा कि अभी उन्हें यूपी के भाजपा नेताओं को समझने में थोड़ा समय लगेगा। कल्याण ने ऐलान किया इस चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है, उसे 41 सीट से ज्यादा कुछ नहीं मिलने वाला। कल्याण ने आरोप लगाया कि बसपा-भाजपा दोनों आपस में मिल गये है। कुशवाहा को वोट देने का मतलब बसपा का वोट देना है। भाजपा इन दिनों मन ही मन 'माया शरणम् गच्छाम' का जाप कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications