आरुषि-हेमराज के संबंधों में हुआ डबल मर्डर: सीबीआई

आरुषि मर्डर की जांच कर रही सीबीआई का कहना है कि इस केस में न ही कोई चोरी की संभावना है और न ही प्रॉपर्टी का ही कोई विवाद था। इतना ही नहीं किसी से दुश्मनी होने का भी कोई मामला सामने नहीं आया है। जिस रात यह डबल मर्डर किया गया था उस रात फ्लैट में कोई बाहरी शख्स नहीं आया था। जिस वजह से शक की सुई तलवार दंपत्ति की तरफ इशारा करती है।
फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद सीबीआई ने इस मर्डर का जो खुलासा किया है उसके अनुसार जब राजेश तलवार ने हेमराज और अपनी बेटी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो वह बेकाबू हो गया। राजेश तलवार ने गोल्फ स्टिक से हेमराज के सिर पर हमला किया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद राजेश तलवार ने उसी गोल्फ स्टिक से आरुषि के सिर पर वार किया।
कमरे में शोर-शराबा सुनकर नुपुर तलवार ने राजेश तलवार को रोका। जब तक शायद आरुषि की मौत हो चुकी थी। सीबीआई ने यह भी आशंका व्यक्त की है कि हेमराज को तलवार दंपत्ति ही मारने के बाद टॉप फ्लोर पर छोड़कर आए थे। फिलहाल सीबीआई की इस रिपोर्ट के बाद तलवार दंपत्ति पर इस हत्या का मुकदमा गाजियाबाद के कोर्ट में चलाने का आदेश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications