कुशवाहा मुद्दे पर सिंघवी ने भाजपा का उड़ाया मजाक
नई दिल्ली। बाबू सिंह कुशवाहा को भाजपा ने गले क्या लगाया, कांग्रेस को उसकी टांग खींचने का मौका मिल गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को भाजपा में शामिल करने को लेकर चुटकी ली है।
उन्होंने टि्वटर पर लिखा है कि लोकपाल पर भाजपा को राष्ट्रपति को ज्ञापन देने की जरूरत नहीं थी बल्कि इसके बजाय उसे कुशवाहा जैसे भ्रष्ट आवेदकों की छानबीन करने और उन्हें अपने यहां शामिल करने के लिए आंतरिक लोकपाल गठित करना चाहिए।
गौरतलब है कि गुरूवार को भाजपा अपने वरिष्ट नेताओं के साथ राष्ट्रपति के पास लोकपाल के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। लेकिन किसी भी बीजेपी नेता ने कुशवाहा मुद्दे पर मीडिया से कुछ नहीं कहा उल्टा वो इस विषय पर प्रश्न पूछने पर मीडिया से कन्नी काटते नजर आये।













Click it and Unblock the Notifications