टीम अन्ना ने दागा सवाल, बाबू सिंह भाजपा में क्यों?

नई दिल्ली। बसपा के दागी मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को भाजपा में शामिल किये जाने से जहां भाजपा के सहयोगी जदयू ने पार्टी से किनारा करने की बात कही, वहीं भाजपा के अंदर के भी वरिष्ठ लोग इस बात का विरोध कर रहे हैं, वहीं अब तक चुप बैठीं टीम अन्ना ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भी कांग्रेस की तरह दो तरह की बातें करती है।

टीम अन्ना के सदस्य संजय सिंह ने कहा है कि बसपा से बर्खास्त मंत्रियों बाबू सिंह कुशवाहा और बादशाह सिंह जैसे लोगों से भाजपा का हाथ मिलाना इस बात का साफ संकेत देता है कि वाकई में सत्ता के लिए भाजपा देश के भ्रष्टाचारियों से हाथ मिला सकती है। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के यह कदम उसकी सारी पिछली बातों को जो उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ कही थीं को कोरा और गलत साबित करता है।

अब हमें भाजपा के किसी भी बात पर भरोसा करने के लिए दो बार जरूर सोचना होगा। संजय सिंह ने भाजपा से सवाल किया कि आखिर किस वजह से बाबू सिंह कुशवाहा को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल किया है?

गौरतलब है कि एनआरएचएम घोटाले में आरोपी उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के बीजेपी में शामिल किए जाने का ऐलान किया गया तभी से पार्टी और पार्टी के बाहर इस कदम की भारी आलोचना हो रही है। विनय कटियार ने कहा है कि भाजपा तो वो गंगा है जहां हर नाले की गंदगी साफ हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+