पाकिस्तान कोर्ट में जरदारी के खिलाफ मामला दर्ज

पीठ का नेतृत्व मुख्य न्यायाधीश करेंगे। लाहौर हाईकोर्ट की यही पीठ उन याचिकाओं पर भी सुनवाई करेगी जिनमें मांग की गई है कि कथित तौर पर अदालती आदेशों के उल्लंघन और संविधान को उलटने के चलते देशद्रोह के आरोपों में प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को अयोज्ञ घोषित किया जाए। जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के वकील एके डोगर ने दो वकीलों की ओर से याचिकाएं दायर कीं है।
अदालत से जरदारी को यह निर्देश देने का आग्रह किया कि वह पिछले साल मई में हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ के फैसले के मद्देनजर सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष के रूप में खुद को राजनीतिक गतिविधियों से अलग करें। अधिवक्ता इलामुद्दीन गाजी ने भी एक याचिका दायर की जिसमें उन्होंने कहा कि पूर्ण पीठ ने अपने फैसले में कहा था कि राजनीतिक गतिविधियों में राष्ट्रपति की संलिप्तता असंवैधानिक है।












Click it and Unblock the Notifications