कांग्रेस का आरोप तृणमूल, भाजपा की 'बी' पार्टी

मुंशी का कहना था कि तभी को कांग्रेस की ओर से रखे हर प्रस्ताव पर तृणमूल कांग्रेस, अड़ंगा लगा देती है क्योंकि वो भाजपा के इशारों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम पर लगातार माकपा की बी टीम होने का आरोप लगाया जा रहा है जबकि खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश के मसले पर तृणमूल कांग्रेस स्वयं भाजपा एवं वामदलों के साथ स्वर मिला रही है।
उल्लेखनीय है कि खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश और लोकपाल विधेयक को लेकर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस में तकरार मंगलवार को उस समय और बढ़ गई जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर माकपा के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाया जबकि कांग्रेस ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया। ताजा मसला इंदिरा भवन के नाम को लेकर चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications