अगर बंगाल बुलाये तो वापस जरूर जाऊंगा: रतन टाटा

आपको बता दें कि रतन टाटा अपने सपने नैनो को पहले बंगाल की धरती पर फलीभूत करने वाले थे लेकिन सिंगूर में किसानों ने अपनी धरती को लेकर बवाल मचाया और नैनों का प्लांट वहां नहीं लगने दिया जिसके चलते रतन टाटा को बंगाल भूलकर गुजरात का रूख करना पड़ा था। लेकिन एक बार फिर से रतन टाटा ने बंगाल जाने की बात कह कर लोगों के दिलों में उत्सुकता पैदा कर दी है।
रतन टाटा ने साफ किया कि उनका कोई इरादा एयरलाइंस मार्केट में जाने का नहीं है। रतन टाटा ने साफ किया कि वो रिटायर हो रहे हैं लेकिन उनकी कंपनी नहीं। उनके बाद भी कंपनी यूं ही चलती रहेगी। टाटा ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद भी वो बोर्ड ऑफ कंपनीज़ में अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य को देखते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications