अब मोबाइल से कीजिये रेल टिकट बुक

अगर आपे मोबाइल फोन पर इंटरेनट व्यवस्था है तो बस आप एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें उसके बाद आप मनचाहा टिकट बुक कर सकते हैं। बुकिंग के बाद यात्री को रिजर्वेशन के बारे में एक मेसेज मिलेगा जिसमें पीएनआर नम्बर, ट्रेन नम्बर और यात्रा की तिथि सहित टिकट के बारे में पूरा विवरण होगा।
रेल मंत्रालय ने मीडिया को बताया है कि मोबाइल पर मिला यह संदेश टिकट की प्रिंट कापी का काम करेगा और यात्री को अपने साथ मोबाइल फोन के जरिए बुक कराई गई टिकट की प्रिंट कॉपी लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। इसे आप एम टिकट भी कह सकते है।
यात्रा के दौरान उसे बस मोबाइल पर मिले कंफर्म रिजर्वेशन का यह संदेश ही दिखा देना काफी होगा। यात्रियों को पहली बार टिकट रिजर्व कराने के समय अपना रजिस्टेशन कराना होगा और उसके बाद वह अपने आईडी के जरिए टिकट बुक करा सकेगा। मोबाइल फोन के जरिए रेल टिकट बुक कराने पर ई टिकट की तरह स्लीपर क्लास के लिए 10 रुपये और एसी क्लास के लिए 20 रुपये देने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications