भारत पर हमले के लिये लश्‍कर ने तैयार की महिलाओं की फौज

Lashkar raising 21 female terrorists against India: Army
दिल्‍ली। भारत में अपने नापाक मंसूबो को सफल करने के लिये आतंकी संगठन लश्‍कर ए तैयबा ने अब एक नई साजिश रची है। लश्‍कर ने भारत पर हमले के लिये महिलाओं की फौज तैयार की है। इसके लिये गुलाम कश्‍मीर में 21 महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। खुफिया जानकारी की मानें तो दुख्तरान-ए-तैयबा नामक इस दस्ते का प्रशिक्षण मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के मास्टर माइंड जकीउर रहमान लखवी के गुर्गो की देख-रेख में जारी है। सेना मुख्यालय अधिकारियों के मुताबिक इस बारे में पुख्ता सूचनाएं हैं कि भारत के खिलाफ आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए चुनी हुई महिला आतंकवादियों का मुजफ्फराबाद के दिवालिया में प्रशिक्षण जारी है।

सीमा पार आतंकियों की बातचीत से हासिल सूचनाओं के मुताबिक दुख्तरान-ए-तैयबा का यह दस्ता नियंत्रण रेखा या नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होने के मंसूबे बना रहा है। इससे पहले भी सीमा पार चल रहे 42 आतंकी प्रशिक्षण कैंप में महिला आतंकियों को तैयार किए जाने की सूचनाएं मिलती रही हैं। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में महिला अलगाववादी गुट दुख्तरान-ए-मिल्लत भी सक्रिय रहा है। सेना के हाथ लगी खुफिया सूचनाएं लश्कर की ओर से भर्ती अभियान में भी तेजी लाने की कोशिशों की ओर इशारा करती हैं।

इस काम के लिए सीमा पार बैठे आकाओं ने लश्कर के डिवीजनल कमांडर उस्मान भाई उर्फ छोटा रहमान को लगाया है। साथ ही जम्मू कश्मीर में तैनात सेना और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। महत्वपूर्ण है कि बीते कुछ समय में घाटी में आतंकी घटनाओं का ग्राफ नीचे की ओर आया है। साथ ही सेना और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए आतंकियों का आंकड़ा भी बढ़ा है। लिहाजा लश्कर की सरगर्मी को घरेलू विवादों में फंसी पाकिस्तानी फौज और आइएसआइ की नई शह के तौर पर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+