सोनीपत में बड़ा सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत

दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि जीप में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि चालक अपनी जीप ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को बैठाने के लिए एक अन्य जीप से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था।
इस वजह से उसका वाहन सामने से आ रहे तेल टैंकर से टकरा गया। उन्होंने कहा कि घने कोहरे की वजह से दृश्यता भी कम थी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को अंबाला में घने कोहरे के कारण ट्रक व स्कूलवैन की टक्कर में 11 बच्चों की मौत हो गई थी। प्रदेश में दूसरे बड़े सड़क हादसे के बाद अब तक कोहरा करीब 18 लोगों को लील चुका है।












Click it and Unblock the Notifications