विनम्र लोग होते हैं अधिक उपकारी

जर्नल ऑफ पॉजिटिव साइकेलॉजी के ऑनलाइन संस्करण के अनुसार अमेरिका में बेलर यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने एक अध्ययन किया और पाया कि विनम्रता में सकारात्मक गुण होते हैं जिसमें लाभ की संभावना होती है। अग्रणी अनुसंधानकर्ता वैड रोवट ने कहा, अनुसंधान से संकेत मिलता है कि संभावित फायदों के साथ विनम्रता एक अच्छा गुण है।
विनम्रता का गुण जांचने के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने कालेज के छात्रां को शामिल किया। अमेरिकी मीडिया ने अध्ययन परिणामों के सह लेखक जोर्डन लाबूफ के हवाले से कहा कि सहायता व्यवहार पर अनुसंधान के 30 साल में परिणाम चौंकाने वाले थे क्योंकि बहुत कम अध्ययनों में ही सहायता को लेकर व्यक्तित्व के प्रभाव को बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications