सोओगे तो पत्थर बनोगे की अफवाह और रातभर जागे लोग

जिला प्रशासन भी इन अफवाहों को लेकर काफी परेशान रहा। कानपुर पुलिस के डीआइजी राजेश राय ने बताया कि कल रात दो बजे के बाद अचानक लोगों के मोबाइल पर यह संदेश आने लगे कि अगर आज रात को सोये तो पत्थर बन जाओगे। इसके बाद डर की वजह से लोग आने अपने घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए और एक दूसरे से पूछताछ करने लगे।
जैसे ही यह खबर पुलिस के आला अधिकारियों के पास पहुंची उन्होंने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिये सड़कों पर गश्त तेज करा दी। रात तीन बजे के बाद तो सड़कों और चौराहों पर लोगों का भारी हुजूम जमा हो गया था और लोग एक दूसरे से इस अफवाह के बारे में पूछताछ कर रहे थे। लोगो ने बताया कि उनके पास सोने पर पत्थर हो जाने की अफवाह के फोन उन्नाव और हरदोई जिलों से आये। इस बात का पता न चल सका कि आखिर यह अफवाह उड़ी कैसे।
अफवाहों का आलम यह था कि महिलाएं अपने घरों में पूजा पाठ करने लगीं और मुस्लिम समाज के लोगांे ने मस्जिदों का रूख कर लिया और वहां बैठ कर दुआयें मांगने लगे। शहर के चमनगंज, पी रोड, नवाबगंज, ग्वालटोली, बेकनगंज, किदर्वइनगर, गोविंद नगर जैसे दर्जनों मोहल्लों में सुबह तक लोगों की भारी भीड़ सड़कों पर जमा रही।












Click it and Unblock the Notifications