साइकिल सवार से टकराकर पलटी मिनी बस

साइकिल सवार से टकराने के बाद वह बस पुल पर ही पलट गयी। जिससे साइकिल सवार अंबिका (40) उसके नीचे दब कर बुरी तरह से घायल हो गया और बस में बैठी दो लड़कियों समेत चार सवारियां घायल हो गयीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और किसी तरह साइकिल सवार को बस के नीचे से निकालने की कोशिश की गयी लेकिन वह इतनी बुरी तरह से बस के नीचे दबा था कि उसकी बांयी टांग कट गयी।
पुलिस ने अंबिका को तुरंत बस के नीचे से निकाल कर उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। बस में सवार चार अन्य यात्री भी घायल हो गये जिसमें से दो लड़कियां ज्यादा घायल हैं जबकि दो अन्य सवारियां मामूली रूप से घायल है। पुलिस ने इन चारों को भी अस्पताल में भर्ती कराया है। मिनी बस का चालक बस पलटने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है तथा मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications