यूपी-उत्तराखंड चुनाव पर लगे तीन सौ अरब

केंद्रीय निर्वाचन आयोग को वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाले वित्तीय खुफिया यूनिट (एफआइयू) व आयकर जांच विभाग में मंगलवार को उप्र-उत्तराखंड के बारे में सौंपी गई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। ऐसे हुआ खुलासा रिपोर्ट के अनुसार पिछले तीन महीने में उत्तराखंड में काफी संख्या में पर्यटकों का आगमन हुआ। कांवड़ मेला भी वहां समाप्त हुआ। नवरात्र पर्व भी मेला हरिद्वार आदि स्थानों पर लगा। बड़ी मात्रा में वहां की इकाइयों में तैयार माल की बिक्री हुई है।
उप्र में गन्ने का भुगतान हुआ है। नया आलू भी बाजार में आया है। दीपावली पर अच्छा कारोबार बाजार में हुआ है। ऐसे हो रही जांच
यूपी-उत्तराखंड में एफआईयू की आठ टीमों ने विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर जांच शुरू कर दी है। परिवहन, निबंधन विभाग से भी इसकी रिपोर्ट मांगी जा रही है। आयकर विभाग अलग से जांच कर रहा है। यूपी व उत्तराखंड में 88 जांच टीमों का गठन हुआ है। 382 आयकर अधिकारी टीमों में शामिल किए गए हैं। आयकर सतर्कता विभाग की टीम अलग से बैंक से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications