इंटरनेट की दुनिया में प्रिंट मीडिया का जलवा

रजिस्टार ऑफ न्यूजपेपर्स फॉर इंडिया की 55वीं रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2010-11 में देश में समाचार पत्रों के प्रसार में 8.23 फीसदी तक वृद्धि दर्ज की र्गइ। इसमें कहा गया है कि दिल्ली से 3671 समाचार पत्रों का प्रकाशन किया गया। उसके बाद उत्तर प्रदेश से 1933 और मध्य प्रदेश से 1243 समाचार पत्रों का प्रकाशन किया गया।
प्रसार के मामले में उत्तर प्रदेश 6.97 करोड़ प्रतियों के साथ शीर्ष पर रहा। 5.27 करोड़ प्रतियों के साथ प्रसार के मामले में दिल्ली दूसरे स्थान पर रहा और 2.9 करोड़ से अधिक प्रतियों के साथ महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पिछले साल क्षेत्रीय भाषाओं के समाचार पत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications