कानून की पढ़ाई करने वाले करते थे चोरी

Two college students arrested for auto thefts
दिल्ली (ब्यूरो)। गर्ल फ्रेंड के चक्कर में दो छात्र होटलों में मौज करते थे। उन पर दिल खोल कर पैसा करते थे। धीरे-धीरे महिला मित्रों की संख्या बढ़ने लगी तो डिमांड एंड सप्लाई रुल के आधार पर वे कार चुराने लगे। दोनों पॉश इलाकों से सिर्फ होंडा सिटी कार ही चुराते थे। मौजमस्ती करने के बाद दोनों होटलों से रात एक बजे के बाद बाहर निकलते थे और उसी वक्त वाहन चुराते थे। नेवसराय पुलिस ने साकेत निवासी डीयू से बीकॉम (प्रथम वर्ष) छात्र अक्षय (19) और नेवसराय निवासी रोहतक (हरियाणा) के आईएमटी से एलएलबी (तृतीय वर्ष) छात्र नितिन (21) को गिरफ्तार कर छह होंडा सिटी और एक एस्टीम कार बरामद की है। अक्षय डीपीसी, आरकेपुरम का छात्र रह चुका है। दोनों पुलिस से बचने के लिए चोरी की कार पर लालबत्ती लगाते थे।

दक्षिण जिला डीसीपी के अनुसार नेवसराय थानाध्यक्ष जनरैल सिंह की देखरेख में एसआई मनमीत मलिक, परवेश लांबा और सिपाही जय की टीम इग्नू रोड पर अनुपम अपार्टमेंट के सामने वाहनों की जांच कर रही थी। तभी चोरी ही होंडा सिटी कार के साथ अक्षय और नितिन को पकड़ लिया। पूछताछ में पता लगा कि दोनों ने कार मालवीय नगर से चुराई है। इनसे चोरी की पांच और होंडा सिटी कार और एक एस्टीम कार बरामद कर ली गई। दोनों पब और बार में महिला मित्रों के साथ मस्ती करने के लिए कार चुराते थे। ये केवल लग्जरी कार होंडा सिटी कार ही चुराते थे। कार चुराने के लिए इन्होंने मास्टर चाबी ले रखी थी। आरोपी छात्रों को महिला मित्रों पर मोटी रकम लुटाने का शौक था। इसके लिए ये होंडा सिटी कार चुराने लगे थे। गाड़ी चुराकर सैदुल्लाजॉब के अंदर खाली पड़े एक प्लाट में खड़ी करते थे। प्लाट में एक साथ आधा दर्जन से लग्जरी कार पार्क हो गई। पुलिस वहां गश्त करते हुए पहुंची थी वहां एकाएक कार पार्क देखकर संदेह हुआ। पुलिस अनुसार दोनों गाड़ियां तो चुरा रहे थे मगर ये बेच नहीं पा रहे थे। पुलिस के अनुसार अक्षय के पास होंडा सिटी कार थी। कार की चाबी जब घिसने के बाद ऐसी चाबी बन गई थी कि उस चाबी से किसी भी होंडा सिटी कार का लॉक खुल जाता था। दोनों पॉश इलाकों की रेकी करते थे। जो होंडा सिटी कार सुनसान जगह पर खड़ी होती थी उसे चुरा लेते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+