चीन में बर्ड फ्लू फैलने की आशंका

गुआंगदोंग स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 39 वर्षीय चेन को बुखार के बाद 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था और जांच में उसमें एच5एन1 एवियन इंफ्लुएंजा वाइरस की पुष्टि र्हुइ थी। कई अंगों के काम करना बंद करने के कारण चेन की शनिवार को मौत हो गई। विभाग ने कहा कि वह सीधे मुर्गियों के सपंर्क में नहीं आया था और उसने शहर के बाहर भी यात्रा नहीं की थी।
गुआंगदोंग बीमारी नियंत्राण केंद्र का कहना है कि वह इस बात का पता लगा रहे हैं कि चेन में इस वाइरस का संक्रमण किस तरह हुआ। शिन्हवा संवाद एंजेंसी ने केंद्र के बयान के हवाले से कहा वाइरस का संक्रमण अन्य लोगों में नहीं हो सकता इसलिए शेनझेंग के नागरिकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications