Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मीडिया पर कोई बाहरी नियंत्रण नहीं होना चाहिए: मनमोहन

Prime Minister Manmohan Singh
दिल्‍ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मीडिया पर किसी तरह के बाहरी नियंत्राण से इंकार करते हुए कहा कि देश का मीडिया पेड न्यूज जैसी बुराइयों पर खुद ही काबू पा सकता है। उन्होंने मीडिया से सनसनी फैलाने की प्रवृत्ति कम करने का आग्रह किया। दैनिक जागरण के संस्थापक पूर्ण चंद्र गुप्त के जन्मशती कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने मीडिया को उसके दायित्वों के प्रति सजग करते हुए कहा कि मीडिया को उन मुद्दों का कवरेज बढ़ाना चाहिए जो देश के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण हैं।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर गुप्त की याद में डाक टिकट जारी किया और इसे उनके जन्म के सौवें साल में उनके प्रति आदर जाहिर करने का उत्तम तरीका बताया। उन्होंने साथ ही स्मृति पुस्तिका का विमोचन भी किया। पूर्ण चंद्र दो वर्ष तक प्रेस टस्ट ऑफ इंडिया के चेयरमैन भी रहे। प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे खुशी है कि हमारे देश का मीडिया आम तौर पर स्वतंत्रा और जीवंत है। स्वतंत्रता के बाद से देश में मीडिया की भूमिका और उसके काम करने के तरीके पर चर्चा होती रही है।

उन्होंने कहा, मेरे विचार में हमारे देश में यह आम धारणा है कि मीडिया पर कोइ बाहरी दबाव नहीं होना चाहिए, लेकिन मेरा यह भी मानना है कि मीडिया के प्रतिनिधियों को मिल जुलकर र्कोइ ऐसा रास्ता निकालना चाहिए, जिसमें निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता को बढ़ावा मिले और सनसनी फैलाने की प्रवृत्ति कम हो। नयी प्रौद्योगिकी के सहारे अखबार और इलेक्टानिक मीडिया की पहुंच बढ़ने को देश के लोकतंत्र के लिए अच्छा बताते हुए प्रधानमंत्री ने उम्मीद जर्ताइ कि भारतीय मीडिया पेड न्यूज जैसी बुराइयों पर भी सफलतापूर्वक काबू पा लेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+