मार्च में पेश किया जा सकता है आम बजट: प्रणव

सामान्यत: फरवरी के आखिरी कारोबारी दिन पर आम बजट लोक सभा में पेश किया जाता है। इस बार फरवरी 29 दिन की है पर इस बीच विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के बाद चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गयी है। चुनावा आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक अंतिम चुनाव तीन मार्च को गोवा में सपन्न होगा और 4 मार्च को मतों की गिनती शुरू होगी।
मुखर्जी 11 जनवरी से बजट तैयारी पर विभिन्न संबंधित समूहों से बातचीत करना प्रारंभ करेंगे। संभावना है कि बजट पूर्व बैठक की शुरूआत किसानों के साथ की जाएगी। इसके बाद अगले दस दिन तक विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और अर्थशस्त्रियों के साथ अगले वित्त वर्ष के बजट पर विचार-विमर्श किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications