अन्ना की बीमारी से सरकारी खेमे में खुशी

जिसके चलते अन्ना हजारे का वो कार्यक्रम जो कि पांच राज्यों में होने विधानसभा चुनाव के तहत कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार करने का है, टलता दिख रहा है। इसी के चलते शायद सरकारी खेमा राहत की सांस ले रहा होगा क्योंकि उसके खिलाफ अब दुष्प्रचार अन्ना हजारे नहीं करेंगे।
अन्ना के सहयोगी सुरेश पठारे ने बताया कि अन्ना एक महीने तक अनशन नहीं करेंगे। अन्ना की सेहत के बारे में जानकारी लेने अरविंद केजरीवाल सोमवार को पूना पहुंचे। अन्ना के सीने में इंफेक्शन हो गया है।
अन्ना ने कहा कि उनकी तबीयत में काफी सुधार आया है। देशवासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अन्ना को शनिवार रात पूना के संचेती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अन्ना की खराब सेहत के चलते दो और तीन जनवरी को होने वाली कोर कमेटी की बैठक रद्द कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications