हरियाणा: दर्दनाक सड़क हादसे में 9 स्कूली बच्चों की मौत

सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबाला के गुरू अर्जून देव पब्लिक स्कूल की बस तड़के लगभग 30 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। साहा इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस के परखच्चे निकल गये। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सवार 7 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बस के चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए घायल छात्रों को इलाज के लिये अंबाला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि जख्ती छात्रों में लगभग 14 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। सूत्रों की मानें तो हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications