मौसम ने बदला रंग, दिल्ली में भी बारिश

दिल्ली से सटा अलीगढ़ और आगरा में भी बारिश हुई। राज्य के कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की खबर है। लखनऊ में बारिश और रविवार का दिन होने के कारण सड़कों पर काफी कम लोग दिखे। इटावा सूबे का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रहा।
वहीं मौमस विभाग का कहना है कि देश के कुछ इलाकों में घना कोहरा रहा। जिसका असर ट्रेनों की यातायात पर भी प्रभाव पड़ा। 69 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। उधर, जम्मू-कश्मीर जबर्दस्त ठंड से ठिठुर रहा है। नव वर्ष की रात लेह का तापमान माइनस 18.8 डिग्री तक पहुंच गया। सीजन का यह सबसे कम तापमान है। श्रीनगर में पारा माइनस 4.9 डिग्री तक गिरा है। मशहूर डल झील आंशिक रूप से जम गई है। कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 16 डिग्री रहा। पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र गुलमर्ग में पारा माइनस 8 डिग्री पर रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।












Click it and Unblock the Notifications