स्वर्ण मंदिर में मत्था टेक प्रधानमंत्री ने की नये साल की शुरूआत

प्रधानमंत्री सिंह जहां सफेद कुर्ता-पजामा और उसके उपर गहरे सलेटी रंग की जैकेट पहने हुए थे वहीं उनकी पत्नी गुरशरण ने क्रीम रंग के सलवार कमीज पर मरून रंग की शॉल ओढ़ रखी थी। कल शाम अमृतसर पहुंचे प्रधानमंत्री ने स्वर्ण मंदिर के सरोवर की परिक्रमा भी की। उसके बाद वे अकाल तख्त गये और मत्था टेका। उन्होंने वहां पांच मिनट तक अरदास सुनी। प्रधानमंत्री के सुरक्षा घेरे में तीन मानव श्रृंखलाएं थीं। पहले घेरे में दिल्ली से गये एनएसजी के जवान, दूसरे में पंजाब पुलिस के जवान और उसके बाद सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का कार्यबल था।
इस बीच स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर निकलते प्रधानमंत्री सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर को गांधीवादी नेता अन्ना हजारे के समर्थकों का विरोध झेलना पड़ा। करीब 40 अन्ना समर्थक वहां पहुंचे और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनमें कुछ महिलाएं भी थीं। इससे पहले सिंह और उनकी पत्नी को सिख ग्रंथी जसविंदर सिंह ने सिरोपा भेंट किया। इसके बाद एसजीपीसी के महासचिव सुखदेव सिंह बहुर और एसजीपीसी सदस्य किरणजोत कौर ने स्वर्ण मंदिर सूचना केंद्र में उन्हें सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications