आखिरकार लटक ही गया लोकपाल बिल, कांग्रेस की बड़ी हार

Manmohan Singh
नई दिल्ली। आखिरकार वो ही हुआ जिसका अंदेशा पहले से था। राज्यसभा में आकर लोकसभा बिल अटक गया है। भारी शोर शराबे और हंगामें के बीच सभापति हामिद अंसारी को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। गुरूवार सुबह से हो रही बहस का रात 12 बजे तक कोई नतीजा नहीं निकला। सदन में जारी चर्चा के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद राजनीति प्रसाद ने कार्यवाही में बाधा उपस्थित की।

प्रसाद ने विधेयक पर जवाब दे रहे प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री नारायण सामी के सामने से कुछ दस्तावेज उठाकर फाड़ दिए। इस बिल के लिए राज्यसभा के पास 187 संशोधन आये थे। लेकिन सरकार के पास इसको पारित कराने के लिए कोई चारा नहीं था ।क्योंकि विरोधियों और सहयोगियों के बीच चल रही खींचा-तानी से परेशान सरकार ने पलटी मारी और बिल को लटका दिया।

संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि चर्चा के दौरान सरकार को 187 संशोधन प्राप्त हुए हैं। इनमें से कुछ संशोधन काफी महत्वपूर्ण हैं जिन पर सरकार को विचार करना होगा। वहीं, विधेयक पर चर्चा और मतविभाजन के बारे में जवाब मांग रहे विपक्ष को सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब न मिलता देख विपक्ष ने एक बार फिर हंगामा शुरू कर दिया।

सदन के नेता अरुण जेटली ने कहा कि जो सरकार मतविभाजन से पीछे हट रही हो उसे सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। फिलहाल अगले दो महीने के लिए लोकपाल बिल अटक गया है। भाजपा ने नैतिकता के आधार पर पीएम से इस्तीफा मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+