नीतीश की यात्रा का नक्सलियों ने किया बहिष्कार

नक्सलियों ने महाराजगंज रोड में एक स्कूल की इमारत पर यात्रा के बहिष्कार के पोस्टर लगाये थे। इसके अलावा नवाडीह मुहल्ले में एक मकान की दीवार और टिकरी मुहल्ले में सामुदायिक भवन की दीवार पर भी नक्सल बहिष्कार के पोस्टर देखे गये। इससे पहले 26 दिसंबर को भी नक्सलियों ने देर रात अंबा थाना क्षेत्र में परता गांव में सड़क निर्माण में लगी एक ठेका कंपनी के प्रेशर रोलर को फूंक दिया था और वहां कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी।
यहां मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सड़क दुरुस्त करने का काम चल रहा था। औरंगाबाद और आसपास के जिलों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री 29, 30 और 31 दिसंबर को जिले में रहेंगे। माओंवादियों की चेतावनी ने नीतीश सरकार की नींद उड़ा दी है। प्रदेश में सुरक्षा इंतेजाम कड़े कर दिये गये है।












Click it and Unblock the Notifications