बिना संशोधन दिए सरकार के खिलाफ वोटिंग करेगी बीएसपी!

राज्य सभा में लोकपाल बिल पर सभी पार्टियों द्वारा 173 संशोधन पेश किए गए हैं। इसमें बीएसपी ही बड़ी पार्टी है जिसने कोई संशोधन नहीं पेश किया है। हालांकि बीएसपी ने सरकारी लोकपाल बिल की कई शर्तों पर सवाल उठाया था। राज्यसभा में बीएसपी के 18 सांसद हैं जो लोकपाल बिल पर वोटिंग के दौरान अहम भूमिका निभा सकते हैं।
राज्यसभा में लोकपाल बिल को पास कराने के लिए सरकार को 122 सांसदों की जरूरत पड़ेगी। अगर बीएसपी सरकार के खिलाफ वोटिंग कर देती है तो यह तय है कि लोकपाल बिल राज्यसभा में लटक सकता है। कांग्रेस फिलहाल बीएसपी को मनाने की कोशिश में जुटी हुई है। जिसके लिए केंद्रीय संसदीय मंत्री पवन बंसल ने बीएसपी सांसद सतीष मिश्रा से भी मुलाकात की थी।
इस मीटिंग के बाद सतीष मिश्रा ने साफ कर दिया कि बीएसपी वॉकआउट नहीं करेगी। राज्यसभा में लोकपाल बिल पर चर्चा के दौरान सतीष मिश्रा ने कांग्रेस और केंद्र सराकर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और केंद्र सरकार को दलित विरोधी तक बता दिया। संसद में बीएसपी के तेवर देखकर यह नहीं लग रहा कि वह वोटिंग के दौरान कांग्रेस के साथ खड़ी होगी।












Click it and Unblock the Notifications