कलराज बोले देश का बंटवारा चाहती है कांग्रेस

Congress wants to divide the country: Kalraj
लखनऊ। उमा भारती के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा है कि वोट पाने के लिए कांग्रेस देश को बांट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति कर रही है जिसके लिए उसने नया पैंरता चलते हुए मजहबी आरक्षण देने की घोषणा की है जबकि कानूनन यह गलत है और देष को दो भागों में बांटने की साजिश पर देश को बांटने का षडयंत्र रच रही है।

कलराज मिश्र ने पूर्वी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी ताकतों को भगवा आतंकवाद का नाम देकर फंसाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में फैली अराजकता और कंगाली के लिए सिर्फ बसपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस भी जिम्मेदार है। श्री मिश्र ने कहा कि केन्द्र की सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस ने बसपा को उत्तर प्रदेश लूटने की छूट दे दी रखी है। उन्होंने प्रदेश सरकार के घपले घोटालों पर प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मायावती भ्रष्टाचारियों की सिरोमणि हैं और जो भी भ्रष्टाचार करता है उसे सरकार की ओर से पूरा संरक्षण मिलता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल भ्रष्टाचारियों का समूह बन गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के भाई से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक सभी ने सत्ता का दुरपयोग किया और करोड़ों रुपयों का घोटाला किया। श्री मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश का यह चुनाव सामान्य नहीं है जनता सभी पार्टियों की हकीकत जान चुकी और अब चुनाव में जनता फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के एजेंडे पर काम कर रही केन्द्र की कांग्रेसनीत राज्य की बसपा सरकार में प्रदेश कंगाल और बीमार हो गया है।

उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार और अराजकता की जो शुरूआत हुई थी बसपा ने उसे और आगे बढ़ाया है और रही सही कसर कांग्रेस की केन्द्र सरकार ने पूरी कर दी जिसने सबकुछ जानने के बाद भी केन्द्र ने कोई कार्यवाही नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+